फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग के रेलवे स्टेशन दादरी के समीप आरओबी पुल के नीचे पैदल रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जीआरपी पुलिस चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि दादरी रेलवे स्टेशन के समीप आरओबी पुल के नीचे 30 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया। तलाशी लेने पर उसके पास कोई कागजात व ट्रेन का टिकट नहीं था।आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया गया। लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस मृतक के शव की पहचान कराने के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें