ग्रेटर नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के होंडा बस्ती इलाके में एक कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। खानपुर कासना निवासी सुभाष शर्मा का कहना है कि पुत्र प्रिंस शर्मा 24 जुलाई 2026 की रात अपने मेडिकल स्टोर से बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में होंडा बस्ती के पास तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद गाड़ी चालक मौके से भाग निकला। घायल को तुरंत कैलाश अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो