दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के तहत नगर स्थित एक कॉलोनी से 17 वर्षीय किशोरी बिना बताए घर से चली गई। तलाश करने पर नहीं मिलने पर किशोरी की मां ने कोतवाली में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि दादरी नगर की एक कॉलोनी में एक किशोरी परिवार के साथ रहती है। वह पांच अगस्त को दोपहर के समय घर से बिना बताए कहीं चली गई है। आरोप है कि बिहार का रहने वाला एक युवक पड़ोस में दो माह से किराये पर रहता था। आरोप है कि वह किशोरी को अपने साथ ले गया है। किशोरी की माता ने आरोपी एहसान उर्फ आशिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।