ग्रेटर नोएडा। सेक्टर डेल्टा-2 के आई ब्लॉक में चल रहे ड्रेन लाइन निर्माण कार्य को लेकर फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए ग्रेटर नोएडा के उपाध्यक्ष एवं आलोक नागर ने प्राधिकरण, संबंधित ठेकेदार और टेक्निकल सुपरवाइजर पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि एक माह से अधिक समय बीतने के बावजूद करीब 300 मीटर लंबा निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है, जिससे स्थानीय लोगों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आलोक नागर के बताया कि निर्माण स्थल पर कई मैनहोल बिना ढक्कन के खुले पड़े हैं और केवल औपचारिकता निभाने के लिए कमजोर बैरिकेडिंग की गई है। उनका कहना है कि इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ब्यूरो