नोएडा (संवाद)। सेक्टर-12 में खड़ी कार का शीशा तोड़कर बदमाशों ने कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने सेक्टर-24 थाने में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। सेक्टर 47 के रहने वाले प्रदीप तायल सोमवार शाम करीब पौने छह बजे अपनी कार सेक्टर-12 में खड़ी की थी। आधे घंटे बाद लौट कर आए तो कार का शीशा टूटा हुआ था। कार की सीट पर रखा बैग नहीं था। पीड़ित के मुताबिक बैग में दो क्रेडिट कार्ड, दो डेबिट कार्ड, आधार कार्ड, क्लब का कार्ड, नोटबुक आदि कीमती सामान था। थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।