फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रास्ते से पशु हटाने को कहा तो की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दादरी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के कचैडा गांव के समीप पीर बाबा भोला मंदिर पर जा रहे दो लोगों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। प्रभारी निरीक्षक विजय गुप्ता ने बताया कि कचैडा गांव में नरेंद्र नागर परिवार के साथ रहते हैं। 20 जून को शाम के समय उनका भाई ज्ञानेंद्र व सुधीर गांव के समीप पीर बाबा भोला मंदिर पर घूमने जा रहे थे। जब वह रास्ते में पहुंचे तो दुजाना गांव निवासी तेजा उर्फ तेजी पशु चरा रहा था। जब पशुओं को रास्ते से हटाने की बात कहीं तो गाली-गलौज शुरू कर दी। गाली देने से मना करने पर लाठी मारना शुरू कर दिया। फोन कर अन्य तीन लोगों को बुला लिया। लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की प्राथमिकी घायल के भाई ने तेजा व तीन अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें