दलित प्रेरणा स्थल के पास चलती कार में लगी आग
नोएडा। सेक्टर-95 स्थित राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल के पास शनिवार रात को एक चलती हुई कार में आग लग गई।वहीं शनिवार रात में ही सेक्टर 22 में एक खड़ी कैब में आग लग गई। इसमें बैटरी फटने की तेज आवाज भी हुई। दोनों कारों में आग लगने की सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। इनमें कोई हताहत नहीं हुआ है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि दलित प्रेरणा स्थल के पास शनिवार रात को एक कार में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर जब टीम पहुंची तब फोर्ड इकोस्पोर्ट मॉडल की हरियाणा नंबर की कार में आग लगी मिली। टीम ने करीब 15 मिनट में आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया। वहीं नोएडा सेक्टर 22 के ए ब्लॉक में एक खड़ी कार में आग लगने के बाद तेज धमाका हुआ। हालांकि आसपास के लोगों ने आग को बुझा दिया।