फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दहेज के लिए विवाहिता से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। जेवर थाना क्षेत्र में दहेज के लिए विवाहिता के साथ मारपीट करने और उसका गर्भपात कराने का मामला सामने आया है। मूल रूप से मैनपुरी निवासी बबली ने बताया कि उसका विवाह वर्ष 2020 में जेवर कस्बा निवासी अंशुल यादव के साथ हुआ था। विवाह के समय उसके भाई ने 25 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बाद भी उसके ससुराल के लोग दहेज से खुश नहीं थे और आए दिन एसी, बुलट और नकदी की मांग करते रहते थे। जब वह मना करती तो उसे भूखा प्यासा रखते और मारपीट भी करते। बबली ने बताया कि जब वह गर्भवती हुई तो उसके पति ने गर्भपात की गोलियां खिलाकर उसका गर्भ गिरा दिया। बीती 1 अगस्त को ससुराल के लोगों ने उसके करंट लगाया और उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें