फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद)। कोतवाली क्षेत्र में कार की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार युवक की शनिवार रात उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक का ग्रेटर नोएडा स्थित निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। पुलिस ने घायल के भाई की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। गांव बीरमपुर निवासी लोकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि बृहस्पतिवार को उसका भाई लेखन बाइक से गांव लौट रहा था। इसी दौरान बीरमपुर गांव के पास कार्गो मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में लेखन घायल हो गया था। उसे ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें