फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिला ने भाइयों पर लगाया धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने ही मायके पक्ष के लोगों पर फोन के माध्यम से जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। गामा-2 निवासी लीला देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके भाई मनोज ठाकुर, विनोद कुमार ठाकुर और ललन कुमार ठाकुर निवासी मधुबनी (बिहार) द्वारा उन्हें लगातार मानसिक उत्पीड़न और जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। आरोपी द्वारा आत्महत्या कर उनके नाम लिख देने की धमकी भी दी गई। इस प्रकार की धमकियां कई बार दी जा चुकी हैं। जिससे परिवार में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। पीड़िता ने पुलिस को कॉल रिकाॅर्डिंग भी उपलब्ध कराई है। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें