ग्रेटर नोएडा। सोशल मीडिया पर सोमवार को एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को ग्रेनो वेस्ट की मेफेयर रेजीडेंसी सोसाइटी की मार्केट का बताया जा रहा है। जिसमें कुछ लोग एक युवक के साथ मारपीट कर रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि वीडियो मई माह पुराना है। इस पर कार्रवाई हो चुकी है। अब फिर से किसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो अपलोड कर दी। जबकि हाल फिलहाल में ऐसी कोई घटना नहीं हुई हैं। ब्यूरो