फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-144 स्थित फुट ओवर ब्रिज के पास 21 सितंबर की सुबह हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर थाना सेक्टर-142 पुलिस ने शनिवार को अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मुरादाबाद निवासी छाया सिरोही ने बताया कि 21 सितंबर 2026 को उनके पति परविन्द चौधरी अपनी बाइक से दोस्त सजीव कुमार के साथ सेक्टर-135 से ग्रेटर नोएडा स्थित अपने कमरे की ओर जा रहे थे। दोनों सेक्टर-144 के फुट ओवर ब्रिज से कुछ आगे पहुंचे, तभी पीछे से आ रही एक बाइक के चालक ने टक्कर मार दी। घायल परविन्द को शारदा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें