ग्रेटर नोएडा। एक मूर्ति गोल चक्कर के पास अज्ञात फॉर्च्यूनर चालक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में दंपती के हाथों में फ्रैक्चर हो गया। बिसरख कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पंचशील ग्रीन-2 निवासी शिवम राघव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके माता-पिता 3 अक्तूबर की सुबह बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान एक मूर्ति गोल चक्कर के पास तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। घायलों में मां अनिता देवी (47) गृहिणी हैं। जबकि पिता चमन कुमार (51) सीआईएसएफ में एएसआई के पद पर तैनात हैं। वहीं कोतवाली रंजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो