ग्रेटर नोएडा। अल्फा-2 में रहने वाले व्यापारी ने पूर्व मैनेजर पर हमला करने, जान से मारने की धमकी देने और कार्यालय का महत्वपूर्ण कारोबारी डाटा चोरी करने का आरोप लगाया है। अल्फा-2 निवासी व्यापारी वाल्मीकि कुमार साहनी के मुताबिक आरोपी पहले उनके कार्यालय में मैनेजर के पद पर काम करता था। 4 अक्टूबर को आरोपी ने अल्फा-2 मार्केट में उस पर हमला कर चेहरे, आंख के नीचे और सिर पर कई वार किए। चोट लगने के बाद उसे टांके लगवाने पड़े। आरोपी को बिजनेस डाटा की जानकारी थी। जांच में डाटा गायब मिले हैं। कार्यालय के आधिकारिक खर्च के लिए रखी 20 से 25 हजार रुपये की नकदी भी गायब मिली। वहीं कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो