ग्रेटर नोएडा। कासना थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। भदोही निवासी उत्तम सरोज के जीजा राजू सरोज 20 सितंबर को अपनी बाइक से किसी काम से कासना जा रहे थे। इसी दौरान सिरसा गोल चक्कर से भाटी गोल चक्कर के बीच प्रिया गोल्ड कंपनी के सामने पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही राजू सरोज सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। शिकायतकर्ता और आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल जिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं कोतवाली प्रभारी पंकज शर्मा ने बताया कि भांजे की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो