फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: टावर से लाखों रुपये का दूरसंचार उपकरण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। यूसुफपुर चक शाहबेरी गांव में लगे रिलायंस जियो के टावर से लाखों रुपये के दूरसंचार उपकरण चोरी हो गए। बिसरख कोतवाली पुलिस ने बुधवार को अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कंपनी के तकनीशियन तेजपाल के मुताबिक यूसुफपुर चक शाहबेरी में रिलायंस जियो का टावर लगा है। 18 जुलाई को टावर से 4जी के लिए इस्तेमाल होने वाली 50 मीटर केबल, 5जी से संबंधित 50 मीटर केबल, बैटरी से जुड़ा उपकरण, 25 एसक्यूएम केबल, एसएमपीएस से संबंधित 50 एसक्यूएम केबल समेत अन्य सामान अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामले में शिकायतकर्ता मनीष कुमार की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें