नोएडा। कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने रेकी कर दो पहिया वाहनों की चोरी करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। इसके पास से चोरी की बाइक व तमंचा बरामद हुआ है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर शुक्रवार को चेकिंग के दौरान सेक्टर-11 मदर डेयरी के पास से बदमाश को पकड़ लिया। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान सेक्टर-22 निवासी विकास के रूप में हुई। 21 वर्षीय विकास के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। ब्यूरो