फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फर्जी फर्मों के बिल से गबन के आरोपी को सशर्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानत
विज्ञापन

(अदालत से)
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सुपर ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के 2.29 करोड़ रुपये के कथित फर्जी बिल घोटाले में आरोपी विशाल भदौरिया को अदालत ने सशर्त जमानत दी। यह मुकदमा कंपनी के महाप्रबंधक मुकेश तोमर की तहरीर पर 15 सितंबर 2026 को थाना फेज-2 में दर्ज हुआ। एफआईआर के अनुसार, विशाल भदौरिया और अन्य ने तीन फर्जी फर्में बनाईं: केडीएन निट्स एंड फैब, अपूर्वा ट्रेडर्स और एएस ट्रेडर्स। नवंबर 2022 से दिसंबर 2025 के बीच इन फर्जी फर्मों से बिना माल आपूर्ति के बिलों द्वारा 2,28,94,722 रुपये का भुगतान लिया गया। अभियोजन ने आरोपी की बहन के निदेशक होने से साक्ष्य प्रभावित होने की आशंका जताई। बचाव पक्ष ने एफआईआर में चार साल की देरी और आरोपी के खाते में रकम न आने का तर्क दिया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने जमानत का आधार पर्याप्त माना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें