फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार चालक ने तीन युवकों को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क क्षेत्र में कार चला रहे चालक ने पैदल जा रहे युवक और उसके दो दोस्तों को टक्कर मार दी। पुलिस ने बुधवार को अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बिहार निवासी अमित कुमार उपाध्याय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 अक्तूबर की रात उनका भतीजा राज गौरव पैदल पेट्रोल भरवाने के लिए तुगलपुर पेट्रोल पंप जा रहा था। उसके साथ दोस्त आदित्य सिंह और शिवांग सिंह बाइक से स्कूटी को पैर से धक्का देते हुए ले जा रहे थे। जैसे ही यह लोग स्टेलर टी प्वाइंट के पास पहुंचे। पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही एक होंडा सिटी कार ने जानबूझकर टक्कर मार दी। हादसे में राज गौरव के पूरे शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि उसके दोनों दोस्तों को भी काफी चोटें लगी हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें