नोएडा। कोतवाली सेक्टर-24 क्षेत्र में सेक्टर-32 स्थित अंडरपास के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना मंगलवार शाम की है। सेक्टर-35 स्थित मोरना गांव निवासी सुनीता ने पुलिस से शिकायत की है कि उनके पति मनोज 28 जुलाई की शाम रोजाना की तरह घर से टहलने के लिए निकले थे। जब वह सेक्टर-32 स्थित सिटी सेंटर के अंडरपास के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज गति से आए एक छोटे टैंपो ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल मनोज को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर सेक्टर-50 स्थित नियो अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि वाहन नंबर के आधार पर आरोपी चालक की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। ब्यूरो