फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आपसी विवाद में बुजुर्ग को लाठी-डंडे से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा। रबूपुरा के नगला हुकम सिंह गांव में आपसी विवाद में गांव के दबंगों ने बुजुर्ग और उसके बेटे व बहू के साथ मारपीट की। हमलावरों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से तीनों को पीटा और घायल कर दिया। तीनों का उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब पीड़ितों ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। नगला हुकम सिंह निवासी रामपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि होली की शाम वह अपने घर के बाहर दरवाजे पर खड़े थे। तभी गांव के शैलेंद्र, योगेश, प्रवेश और सतेंद्र वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। रामपाल ने जब उन्हें गाली देने से मना किया तो चारों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें