नोएडा। फेज-1 थाना पुलिस ने एक दोपहिया वाहन चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के पास से चोरी की एक बाइक और एक अवैध हथियार बरामद हुआ है। आरोपी संजू सेक्टर-8 स्थित जेजे कॉलोनी का निवासी है। एसीपी मयंक तिवारी ने बताया रात गश्त के दौरान दिल्ली की ओर से एक चोर के बाइक पर आने की जानकारी मिली। झुंडपुरा बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसका पीछा करते हुए टीम ने सेक्टर-8 में शौचालय के पास से उसे हिरासत में ले लिया। जांच में पता चला कि बाइक 12 सितंबर को दिल्ली के गाजीपुर थाने से चोरी हुई थी। ब्यूरो