फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दादरी-सर्फाबाद में 14 घरों से पकड़ी बिजली चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। बिजली चोरी के मामले में बुधवार को विद्युत निगम ने दादरी, सर्फाबाद और जलालपुर क्षेत्र में 14 घरों से बिजली चोरी पकड़ी। जांच में कुल 38.30 किलोवाट की बिजली चोरी सामने आई। सभी के विरुद्ध सेक्टर-63 स्थित एंटी पावर थेफ्ट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। प्रवर्तन दल की दो टीमों ने संबंधित क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। दादरी में आठ, सर्फाबाद और जलालपुर में छह घरों में छापेमारी की गई। टीम को मौके पर अवैध तरीके से बिजली का इस्तेमाल होता मिला। इसके बाद चेकिंग रिपोर्ट तैयार की गई। अधिशासी अभियंता रेड अमित त्रिपाठी ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें