फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छेड़छाड़ की प्राथमिकी दर्ज कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। दादरी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किराये पर रहने वाली महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि मूल रूप से संभल से एक परिवार दादरी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहता है। महिला का पति 17 अगस्त को अपने काम पर चला गया। घर पर महिला अकेली थी। इस दौरान गांव का ही सुमित उनके कमरे पर पहुंचा। महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़ित महिला ने घटना की बात पति को बताया। पति के साथ पीड़िता कोतवाली में पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। घटना की प्राथमिकी सुमित के खिलाफ दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें