नोएडा। सेक्टर-62 के पीजी में दो कमरों से चोर लैपटाप समेत कीमती सामान चोरी कर ले गए। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। नोएडा सेक्टर 62 स्थित संस्कृति आवास बायज हाॅस्टल नाम के पीजी के कमरे में अमित और शुभम रहते हैं। गर्मी होने के चलते दोनों कमरे का गेट खोलकर सो रहे थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे चोरों ने दोनों के कमरे पर धावा बोला। चोर कमरे से दो लैपटाप, एक मोबाइल, पर्स, डीएल, कार्ड आदि सामान चोरी कर ले गए। कोतवाली प्रभारी अमित तोमर ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो