दनकौर (संवाद)। पुलिस ने लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि बिलासपुर निवासी अतीक के खिलाफ कई आपराधिक मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। इन मामलों की सुनवाई के दौरान वह लगातार कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहा था। कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया था। जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया और शुक्रवार को ही न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।