फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: करंट लगने के मामले विद्युत निगम के इंजीनियरों पर प्राथमिकी

Tue, 27 Oct 2026 06:33 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद)। 9 वर्षीय बच्चे के करंट से झुलसने के मामले में अब न्यायालय के आदेश पर रबूपुरा थाने की पुलिस ने विद्युत निगम के इंजीनियरों और कर्मचारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार खंभे से करीब चार से पांच फीट नीचे लटक रहा था। इसी की चपेट में आने से बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला के मुताबिक बीती 20 जुलाई को नंगला शाहपुर गांव में आग लगने की घटना हुई थी। पीड़ित मोहित कुमार ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि विद्युत निगम के इंजीनियरों और कर्मचारियों की लापरवाही के कारण उनके 9 वर्षीय बेटे राधे को करंट लग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें