नोएडा। सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के सोरखा गांव में घर से गाड़ी निकालने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि तीन लोगों ने शिवांश नामक युवक को पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित के पिता सुरेंद्र कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार शाम शिवांश गाड़ी निकाल रहा था, तभी नीतीश और सौरभ ने मारपीट शुरू कर दी। बाद में गौरव भी उनके साथ शामिल हो गया। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को नीतीश, सौरभ और गौरव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।