फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 20 बड़े बकायेदारों पर बिजली विभाग ने की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा। बिजली विभाग के बकायेदारों के खिलाफ विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। मुख्य अभियंता के आदेश के बाद रविवार को बिजली विभाग की टीम ने रबूपुरा में अभियान चलाकर 20 बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई की। जेई महेश चंद के साथ लाइनमैन इंदर सिंह, प्रमोद कुमार, यशपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह की टीम के साथ कस्बे में घर-घर जाकर चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके साथ ही बकायेदारों के घरों पर छापा मार कर उनके कनेक्शन काटे हैं। जेई महेश चंद्र ने बताया कि करीब 20 बिजली के बड़े बकायदारों के कनेक्शन काटकर उन्हें जल्द से जल्द बिजली का बिल जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें