फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: युवक ने तीन लोगों पर चाकू से किया हमला, दो मासूम बच्चे भी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
-कुलेसरा में वारदात के बाद आरोपी ने खुद को भी चाकू मारकर किया घायल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कुलेसरा गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक द्वारा चाकू से हमला किए जाने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार मुल्ला कॉलोनी निवासी सोनू त्यागी का कहना है कि वह शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे पुस्ता रोड स्थित सरकारी स्कूल के पास मौजूद थे। आरोप है कि तभी संजय कुमार नामक युवक वहां पहुंचा और अचानक चाकू से उनके गले पर वार कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भागने लगा, लेकिन इस दौरान उसने उसी मकान में रहने वाले सात वर्षीय कीर्तिक और नौ वर्षीय मिलन पर भी चाकू से हमला कर दिया। हमले में कीर्तिक को चोट आई, जबकि मिलन के बाएं हाथ की उंगली में चाकू लगने से वह घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी संजय कुमार ने स्वयं अपने गले पर भी चाकू मार लिया, जिससे वह भी घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें