ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सौंदर्यम सोसाइटी के एक फ्लैट से लाखों रुपये के जेवरात चोरी होने का आरोप है। पीड़िता श्रेया गुप्ता ने बिसरख कोतवाली में इसकी शिकायत की है। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। पीड़िता का आरोप है कि उनके फ्लैट से लाखों रुपये के आभूषण चोरी हुए हैं। चोरी का शक घर में काम करने वाली दो घरेलू सहायिकाओं पर है। बिसरख कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि घरेलू सहायिकाओं से पूछताछ की जाएगी। ब्यूरो