नोएडा। कोतवाली फेज-1 पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले एक बदमाश को मंगलवार को सेक्टर-14 गंदे नाले के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान गाजियाबाद निवासी 38 वर्षीय शकील अहमद के रूप में हुई है। आरोपी के पास से चोरी का एक मोबाइल और चाकू बरामद हुआ है। कोतवाली फेज-1 प्रभारी अमित मान ने बताया कि शकील के खिलाफ दर्ज मुकदमे की जब जानकारी की गई तो पता चला कि उसके खिलाफ गाजियाबाद के साहिबाबाद और नोएडा के फेज-1 थाने में आर्म्स ऐक्ट समेत अन्य धाराओं में पहले से की केस दर्ज है। ब्यूरो