फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। जीटी रोड पर एनटीपीसी कट के समीप बाइक व ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चालक ने हेलमेट लगा रखा था। मृतक की पत्नी ने ट्रक नंबर के आधार पर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है । कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया जारचा कोतवाली क्षेत्र के सीदीपुर गांव में सुनीता शर्मा परिवार के साथ रहती हैं । 23 सितंबर को उनके पति सुरेंद्र शर्मा बाइक पर सवार होकर सादोपुर की झाल पर एचपी गैस एजेंसी जा रहे थे । जब वह एनटीपीसी कट के समीप पहुंचे तो ट्रक से टक्कर हो गई । गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनकी मौत हो गई । हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना की प्राथमिक कोतवाली में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें