फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: समाना नहर के पास युवक गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी। जारचा कोतवाली क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता से एक संदिग्ध युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम समाना नहर के समीप नियमित जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान हापुड़ जनपद के समाना गांव की दिशा से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह अचानक मुड़कर सिकंदराबाद की ओर तेज कदमों से बढ़ने लगा। युवक की गतिविधि संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने उसे रोक लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्त ने किसी घटना को अंजाम देने की मंशा से क्षेत्र में घूमना स्वीकार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें