ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-159 स्थित गांव झट्टा में प्लॉट पर मिट्टी डलवाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में एक पक्ष ने पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट न होकर आज पुलिस आयुक्त कार्यालय पर धरने की बात कही है। 5 फरवरी प्रथम पक्ष के सागर भाटी, अजय, करन, मोहित, मनीष, रवि, दीपक और सचिन और द्वितीय पक्ष के सुन्दर, सचिन उर्फ चिंटू, अमित, आकाश नागर, गिरीश, अभय, मोनू और शिवम आमने-सामने आ गए थे। पुलिस के मुताबिक सागर भाटी तब शादी की तैयारी के लिए वह अपने प्लॉट में टेंट लगवाने हेतु जमीन समतल कराने के लिए मिट्टी डलवा रहा था। आरोप है कि डंपर सुंदर के प्लॉट से होकर गुजर रहा था। जिस पर आपत्ति जताई गई। इसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई और फिर दोनों पक्षों के लोग एकत्र होकर मारपीट पर उतारू हो गए थे। आरोप है कि इस मामले में 18 दिन बीत जाने के बाद उचित कार्रवाई नहीं हुई है। इस कारण पुलिस आयुक्त कार्यालय का घेराव करेंगे। ब्यूरो