फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बेसमेंट में महिला से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एक महिला ने एक दंपति पर गाली-गलौज, मारपीट करने का आरोप लगाया है। बिसरख कोतवाली पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस को दी गई तहरीर में भावना कपूर ने बताया कि वह गौर सिटी-2 की 14 एवेन्यू सोसाइटी में रहती हैं। शनिवार की शाम वह सोसाइटी की बेसमेंट में मौजूद थीं। इसी दौरान दीपक चौहान और उसकी पत्नी वहां पहुंचे और उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं और खून भी निकला। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें