फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पुलिस चौकी की पार्किंग से बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। परी चौक पुलिस चौकी की पार्किंग से दिल्ली पुलिस में तैनात एक कर्मचारी की बाइक चोरी हो गई। पीड़ित की तहरीर पर थाना बीटा-2 पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की है। गौड़ यमुना सिटी निवासी कृष्णपाल यादव दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं। पिछले करीब चार वर्षों से वह अपनी बाइक परी चौक पुलिस चौकी की पार्किंग में खड़ी कर बस से दिल्ली स्थित अपने पुलिस स्टेशन जाते हैं। 17 अक्तूबर 2026 को उन्होंने अपनी बाइक पार्किंग में खड़ी की और ड्यूटी पर चले गए। 18 अक्तूबर की सुबह करीब 9 बजे लौटने पर बाइक वहां नहीं मिली। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें