फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-10 पार्क के पास चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। फेज-1 थाना पुलिस ने सेक्टर-10 पार्क के पास से एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सेक्टर-9 स्थित जेजे कॉलोनी निवासी मन्नू यादव (25) के रूप में हुई है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि बुधवार रात उनकी टीम झुंडपुरा चौकी क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। रात करीब साढ़े दस बजे सेक्टर-10 पार्क के पास एक युवक खड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने के लिए कहा तो वह भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर युवक के पास से चाकू बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें