फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाइक की टक्कर से घायल पैदल यात्री ने अस्पताल में तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोतवाली फेज-3 क्षेत्र में पर्थला फ्लाईओवर के पास बाइक की टक्कर से घायल हुए व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसा 17 अक्तूबर की शाम हुआ था। सेक्टर-121 स्थित ओम साईं सिटी निवासी सुशीला यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका परिवार मूलरूप से बिहार के दरभंगा जिले का रहने वाला है। उनके पिता रौंदी यादव भी परिवार के साथ रहते थे। 17 अक्तूबर की शाम करीब छह बजे वह पैदल पर्थला फ्लाईओवर से गौर सिटी की ओर जा रहे थे। फ्लाईओवर से कुछ दूरी पर पहुंचते ही हरियाणा नंबर की एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेज दिया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। एसीपी दीक्षाप सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। बाइक के पंजीकरण नंबर के जरिए चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें