फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र में एलिवेटेड रोड पर पिकअप गाड़ी में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने पिकअप चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मूल रूप से झारखंड निवासी 31 वर्षीय प्रकाश साहू अपने परिवार के साथ सलारपुर में रहते हैं। वह पिकअप चलाते थे। बुधवार देर रात प्रकाश पिकअप गाड़ी लेकर घर जा रहे थे। जब वह एलिवेटेड रोड पर पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने पिकअप में टक्कर मार दी। आसपास के लोग उन्हें घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले गए,जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें