फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-71 अंडरपास के पास चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-113 थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान सेक्टर-71 अंडरपास के पास से एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। पुलिस के अनुसार, सोमवार की रात गश्त के दौरान रात करीब 12 बजे पुलिस टीम सेक्टर-71 अंडरपास के पास सर्विस रोड पर पहुंची। वहां एक युवक पुलिस वाहन देखकर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की पहचान सोहन (19) कुशीनगर निवासी के रूप में हुई है। अभी वह सेक्टर-73 के सर्फाबाद में रहता है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें