ग्रेटर नोएडा। यामाहा चौक से पहले एक महिला को अज्ञात स्कॉर्पियो चालक टक्कर मारकर फरार हो गया। पलवल हरियाणा निवासी ऊषा रानी ने बताया कि 28 मई को वह अपनी स्कूटी से लखनावली की ओर जा रही थीं। जब वह यामाहा चौक से कुछ दूरी पहले पहुंचीं। तभी सामने से तेज गति से आ रही एक अज्ञात स्कॉर्पियो ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऊषा रानी सड़क पर गिर गईं और उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके पर रुकने के बजाय वाहन लेकर फरार हो गया। वहीं कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो