ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-137 स्थित फेलिक्स अस्पताल परिसर से करीब 1.30 करोड़ रुपये के 1250 केवीए डीजी सेट का अल्टरनेटर चोरी हो गया। सेक्टर-142 कोतवाली पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की है। अस्पताल मैनेजर नवीन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक से 10 जुलाई के बीच चोरी हुई है। शिकायत में डीजी सेट का सीरियल नंबर, इंजन नंबर और अल्टरनेटर नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराया गया है। वहीं, कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच शुरू है। ब्यूरो