फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डंपर मिक्सचर की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सेक्टर-44 में तेज रफ्तार डंपर मिक्सचर की टक्कर से पैदल जा रहे युवक की मौत हो गई। हादसा शनिवार की रात करीब 10 बजे गोदरेज बिल्डिंग के सामने हुआ। मूलरूप से संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र के मुलेहटा गांव निवासी संदीप कुमार वर्तमान में नोएडा के सेक्टर-44 स्थित छलेरा में रहते थे। वह रंगाई-पुताई का काम करके अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। शनिवार की रात वह पैदल छलेरा गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गोदरेज बिल्डिंग के सामने डंपर मिक्सचर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। डंपर मिक्सचर पर 75 हजार के तीन चालान लंबित हैं। एडीसीपी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़ित पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें