फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मशीन में उतरा करंट, मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। कस्बे में बुधवार शाम मकान में मार्बल पत्थर की घिसाई का काम कर रहे मजदूर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। कादलपुर गांव निवासी भट्टू उर्फ इस्तेकार (36) मकानों में मार्बल पत्थरों की घिसाई का काम करता था। बुधवार शाम वह रोजाना की तरह दनकौर कस्बा निवासी एक व्यक्ति के मकान में काम कर रहा था। इसी दौरान घिसाई मशीन में करंट उतरने से वह उसकी चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास के लोगों ने गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार का कहना है परिजनों की ओर से अभी कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें