दनकौर (संवाद)।
कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला और उसकी भतीजी की फोटो को एआई की मदद से अश्लील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने बृहस्पतिवार को कोतवाली की साइबर सेल में मामले की शिकायत की है। पीड़ित महिला ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके बेटे ने फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी और भतीजी के फोटो को एआई तकनीक के माध्यम से अश्लील रूप में एडिट कर दिया। इसके बाद आरोपी ने इन फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस के मुताबिक, शिकायत के आधार पर सोशल मीडिया पर उपलब्ध लिंक और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है।