ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने रविवार को शारदा गोलचक्कर के पास से एक युवक को अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान सौरभ यादव (22) निवासी पतवाड़ी बिसरख के रूप में हुई है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर टीम ने शारदा गोलचक्कर के पास सर्विस रोड पर संदिग्ध लोगों की जांच शुरू की थी। इसी दौरान एक युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो