ग्रेटर नोएडा। चिपियाना खुर्द उर्फ तिगरी गांव निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से अज्ञात ठग ने तीन लाख रुपये से ज्यादा की रकम उड़ा ली। पीड़ित मनोज यादव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की है। 23 सितंबर को मनोज यादव के मोबाइल पर लगातार बैंक के संदेश आए। संदेशों में उनके केनरा बैंक की चिपियाना खुर्द शाखा के खाते से रकम निकलने की जानकारी थी। चार बार में सात मिनट के भीतर खाते से कुल 3,01,748 रुपये निकल गए। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके साथ धोखाधड़ी कर यह रकम निकाली है। वहीं कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो