ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने बिजली के पोल से लोहे की एंगल चोरी करने के आरोप में 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी उमेश नैथानी ने बताया कि 4 जुलाई की रात आरसी ग्रीन बिजली घर के पास से आरोपियों ने एनपीसीएल के पोल से लोहे के एंगल चोरी किए थे। एनपीसीएल के अधिकृत अधिकारी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। 5 जुलाई को सूरजपुर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान तुषार सैनी निवासी डगरपुर अमरोहा, सुरेंद्र सिंह, शिवा यादव निवासी यदुवंश नगर गांव मैनपुरी और आदित्य राज निवासी अय्यापुर हाथरस के रूप में हुई है। चारों आरोपी इस समय ग्रेटर नोएडा के सिग्मा-1 सेक्टर में रह रहे थे। इनके पास से चोरी लोहे की एंगल व अन्य सामान बरामद किया है। ब्यूरो