नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर पंचशील अंडरपास के पास कार की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसा 30 अगस्त की रात हुआ था। मामले में मृतक की भाभी ने कार चालक के खिलाफ कोतवाली फेज-2 में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की पहचान करने में जुटी है। सेक्टर-49 स्थित कल्याणकुंज निवासी नीलू सिंह ने पुलिस से शिकायत की है कि उनके देवर बृजेश सिंह परिहार एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। 30 अगस्त की रात पंचशील अंडरपास के पास कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। एक सितंबर को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि कार चालक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। ब्यूरो